शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करने आए केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक कुलदीप वत्स ने आठवें दिन देर रात जियाखेल स्थित एक मैरिज लॉन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। आयोजक फरीद अली खान ने नेताओं का साफा बांधकर स्वागत किया। वत्स ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, नौजवान, महिला और छात्र समेत हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की सभी सीटों पर कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। गौरव त्यागी, अशफाक उल्ला खां, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, रामजी अवस्थी, अर्चना कटारिया, रफी उल हसन, तनवीर सफदर, अनूप वर्मा और इरशाद खान ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना सम्मेलन के ...