नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- कांग्रेस संगठन में लंबे समय से जिस बड़े फेरबदल की चर्चा थी, अब उसकी दिशा साफ होती नजर आ रही है। पार्टी नेतृत्व संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है। पार्टी जल्द ही AICC सचिवों में बड़ा फेरबदल कर सकती है। मौजूदा सचिवों में से करीब आधे को जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने की संभावना है। इस बदलाव की कवायद के तहत पिछले एक सप्ताह में करीब 130 संभावित उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए हैं। इन इंटरव्यू में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और AICC महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल शामिल रहे।मौजूदा AICC सचिवों से भी होगी मुलाकात कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मौजूदा AICC सचिवों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके कामकाज की समीक्षा की...