गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर जिला एवं महानगर पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें संगठनात्मक स्थिति, पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा उनकी सक्रियता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने जिले व महानगर के पदाधिकारियों की नियुक्त के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी सक्रियता के बारे में पूछा। उन्होंने यह भी देखा कि बनाए गए पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हैं या नहीं। बैठक में कई पदाधिकारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का हौसला बढ़ाते हुए कार्य करने का संदेश दिया। ताकि संगठन को मजबूती ...