हाथरस, जून 15 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जिला संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज हाथरस ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बघराया स्थित शांतनु सेंगर के आवास पर पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय अध्यक्षता में सम्मपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्ण कुमार एडवोकेट ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की राय और जिला कोऑर्डिनेटर की सहमति से विवेक उपाध्याय ने शांतनु सेंगर को ब्लॉक हाथरस कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उन्हें ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मुख्य अतिथि प्रतिमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ब्लॉक कमेटियाँ संगठन की नींव होती हैं और यदि नींव मजबूत हो तो संगठन की इमारत भी मजबूत बनती है। उन्होंने स्पष्ट कि...