नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, आशीष सिंह। 'होंठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है. हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा बहती है' रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में यह गीत चारों ओर गूंज रहा था। युवा से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में यह गीत जोश भरता नजर आया। मैदान और आसपास की सड़कों तक नजर दौड़ाने पर केवल कांग्रेस के झंडे और उत्साही कार्यकर्ताओं की भीड़ दिख रही थी। रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता कश्मीर से लेकर गुजरात और केरल तक से पहुंचे थे। लंबा सफर तय करने के बावजूद पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं के चेहरों पर थकान के कोई निशान नहीं थे। मंच के सामने मतदाता सूचियों और लोगों के हस्ताक्षर वाली प्रतियों से भरे बोरे रखे गए थे, जो सबका ध्यान खींच रहे थे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का पहुंच...