जबलपुर, जनवरी 21 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस की रैली के दौरान महिला द्वारा चप्पल दिखाने और भाजपा नेता के बेटे द्वारा पिस्तौल दिखाना का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि रैली के दौरान खुलेआम डराने और धमकाने का प्रयास किया गया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लगे आरोपों पर भाजपा नेता के बेटे का कहना है कि वो पिस्तौल खिलौने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता गालियां देते हुए घर की ओर बढ़ रहे थे, इसलिए उन्हें ...