धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद। भूली आजाद नगर निवासी शाहनवाज आलम को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें नेतृत्व विकास मिशन की रणनीतिक टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 18 अगस्त को अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की ओर से जारी पत्र के माध्यम से की गई। शाहनवाज को पत्रकारिता, चुनावी और राजनीतिक अभियानों का व्यापक अनुभव है। इससे पहले वे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और सुनील कनुगोलू की टीम में काम कर चुके है। बतौर रणनीतिकार, वह झारखंड चुनाव के वक्‍त सक्रिय थे। इससे पहले 12 राज्‍यों में चुनावी अभियानों में काम किया है। नई जिम्मेदारी में शाहनवाज आलम नेतृत्व विकास मिशन (एलडीएम) की रणनीति तैयार करने, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने, प्रदेश व जिला स्तर पर समन्वय...