कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
सिमडेगा, जून 16 -- केरसई, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के निर्देशानुसार केरसई मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथों की संगठनात्मक गतिविधियों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ से दो-दो महिलाओं की नामित सूची भी समिति को सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा फर्जी नामों की पहचान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.