संभल, मई 8 -- जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती और व्यापक तैयारी के साथ लड़ेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करे। विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- डिजिटल ऐप एवं सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया की दी जानकारी यह भी पढ़ें- बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...