सुल्तानपुर, दिसम्बर 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में शनिवार को मासिक बैठक व 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ऐतिहासिक रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी, नेता व पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि वोट चोर, गद्दी छोड़ का ऐतिहासिक आंदोलन पार्टी नेतृत्व द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में महा रैली के रूप में प्रस्तावित किया गया है। जिसमें सुल्तानपुर से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। आपको बताते चलें की पार्टी द्वारा दिल्ली महारैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने हेतु तैयारियां तेज कर दी गई है, जिसके ...