पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- पूणिया, हिन्दस्तान सवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बुद्धिजीवी एवं नीति समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली को लेकर बिहार सहित पूरे देश में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस महारैली में दस लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह जनसमूह देश के छात्र-छात्राओं, नौजवानों, किसानों और आम नागरिकों के आक्रोश तथा उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का मंच बनेगा। प्रो. आलोक कुमार ने कहा कि आज देश के छात्र छात्राओं, नौजवानों, किसानों और आम जनता के बीच रोजगार, शिक्षा, महंगाई, किसानों के हितों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों क...