आरा, दिसम्बर 8 -- आरा, संवाददाता। आगामी 14 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शहीद भवन में शनिवार को बैठक की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से मनोनीत जिला पर्यवेक्षक रणजीत कुमार बाल्मीकि भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तर पर हमारी पहली जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि महारैली में भोजपुर की भागीदारी प्रभावशाली दिखे। जिला पर्यवेक्षक ने कहा कि कांग्रेस संगठन में भोजपुर का योगदान ऐतिहासिक रहा है। यह रैली केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाने में भोजपुर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विव...