चम्पावत, जुलाई 6 -- सतीश, चम्पावत। कांग्रेस पार्टी ने भारी भरकम जिला कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें नौ लोगों को उपाध्यक्ष और 16-16 को महासचिव व सचिव बनाया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। बताया कि सुरेंद्र ढेक, सरदार देव, केदार महरा, पवन ढेक, कल्याण अधिकारी, नारायण बोहरा, अनंत शाह, मुरलीधर जोशी और नीरज वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। निर्मल तिवारी, निर्मल तड़ागी, नाथ बोहरा, धीरज नेगी, विनोद मेहरा, श्रवण गुप्ता, विमल पांडेय, संजय कुंवर, ललित कालाकोटी, दीपक रेंसवाल, प्रमोद बडेला, तुषार वर्मा, मनोज सामंत, मनीष महर, सचिन महर और रंजीत अधिकारी को महासचिव बनाया गया है। यह ...