सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम व एसआईआर पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तर से लेकर ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर तक के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मंत्री मोईद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है। आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं के नाम बदलकर इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहती है। मनरेगा का नाम बदलना केवल एक शब्द परिवर्तन नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला और संविधान विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को प्रेस कॉन...