बलिया, जनवरी 23 -- रसड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को स्थानीय डाकबंगला में ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीएलए की नियुक्ति, मनरेगा बचाओ अभियान, संगठन के विस्तार और एसआईआर मतदाता सूची पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ राम ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवन रेखा है। आरोप लगाया कि मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है। पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। इस दौरान परशुराम, मसूद आलम अंसारी, सूर्यकांत यादव, मुमताज अहमद, देवधर यादव, संतोष, घनश्याम, लल्लन प्रसाद छोटेलाल आदि रहे। संचालन प्रताप जायसवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.