लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- कांग्रेस भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी, नगर व ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई l बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, स्थानीय जन समस्याओं को उठाना होगा l उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के विस्तार और पार्टी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा l मुद्दे पर जनता की आवाज बनना होगा। जनता वर्तमान भाजपा सरकार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठे वादे करके सत्ता में आई आज मुद्दों का अंबार लग गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जदयू की बैठक में पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त संगठन बनाने पर दिया बल सरकार के पास किसी भी समस्या का हल नहीं है l देश व प्रदेश की ...