दुमका, मई 8 -- कांग्रेस की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित दुमका, प्रतिनिधि।दुमका जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दुमका के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जगह दिए जाने पर सम्मानित किया गया। प्रदेश कमेटी में शामिल किए गए पदाधिकारियों में श्यामल किशोर सिंह को महासचिव और अरबी खातून को प्रदेश सचिव पुनः नियुक्त किया गया। इसके अलावा महेश राम चंद्रवंशी, संजीत सिंह और डॉ संजय सेबेस्टियन मरांडी को प्रदेश सचिव बनाया गया। रोमी इमाम को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...