खगडि़या, जून 14 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिला कांग्रेस कमिटी की रविवार को आयोजित बैठक में डिजिटल सदस्यता व अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव के अध्यक्षता में खगड़िया जिला कांग्रेस के चार पूर्व जिलाध्यक्ष सुजय कुमार, लाल बिहारी सिंह, कुमार भानु प्रताप उर्फ गुडु पासवान, डॉ अविनाश कुमार अविनाश एवं खगड़िया जिला प्रभारी मनोज शर्मा की मौजूदगी में एक विशेष आवश्यक बैठक हुई। जिसमें खगड़िया जिला कांग्रेस के भू- संपदा पर जिसमें कांग्रेस की भूमि को लेकर गहन परिचर्चा की गई तथा भूमि के उपयोग तथा सभी दस्तावेज को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- हम की बैठक में बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प, कार्यकर्ताओं को मिला निर्देश कई घंटों तक चली बैठक में संगठन की मजबूती पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में तय ...