पटना, सितम्बर 23 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक महागठबंधन में राजनीतिक दबाव बनाने और अधिक से अधिक सीटों पर दावा ठोकने की एक सोची-समझी रणनीति मात्र है। यह कोई छिपी हुई बात नहीं रह गई है कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ मची हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का न तो कोई राजनीतिक वजूद है और न ही भविष्य में इसकी कोई संभावना दिखाई देती है। ऐसे में पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का न तो कोई औचित्य है और न ही इससे कोई ठोस परिणाम सामने आएगा। इस बैठक के बहाने कांग्रेस पार्टी केवल राजद को राजनीतिक हैसियत दिखाना चाहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.