हरिद्वार, जनवरी 11 -- भाजपा ने रविवार को कांग्रेस नेताओं की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि कांग्रेस तुष्टिकरण और भ्रम की राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में काम करे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के जरिए जनता को गुमराह करती आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवभूमि जैसे शांत प्रदेश में झूठे आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति नकारात्मकता और झूठ पर आधारित रही है, जबकि धामी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि जब शब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.