बदायूं, मार्च 30 -- सैजनी प्लांट दोहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय यात्रा को प्रशासन ने रोक दिया। आंबेडकर पार्क से निकलने वाली यात्रा को पुलिस ने नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया। जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी। हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने रविवार को आंबेडकर पार्क से न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया था। यात्रा पांच अप्रैल तक समरेर, दातागंज, म्याऊं, उसावां और उसहैत क्षेत्र के गांवों में प्रस्तावित थी। प्रशासन ने सुबह से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेकपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी। दोपहर अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से आगे बढ़े, तभी सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष हरेंद्र सिं...