रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के गठन के बाद पार्टी में विवाद शुरू हो गया है। कमेटी में जिन्हें जगह नहीं मिली है, वे विरोध कर रहे हैं, वहीं जिन्हें उनके अनुभव के आधार पर उचित पद नहीं मिला, वे भी मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। इस बीच कांग्रेस कोटे से संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा कि जंबो-जेट कमेटी की जगह अगर प्रदेश नेतृत्व के बारे में पार्टी कोई फैसला ले तो ही कांग्रेस संगठन की मजबूती की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने पत्र में लिखा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस की एक आंख में सुरमा और दूसरे में काजल चरितार्थ हो गया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के संगठन विस्तार में डॉ. अजय समर्थकों को मिले महत्वपूर्ण पद कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि बड़क...