गुमला, मई 27 -- गुमला प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दयामनी बारला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सभी कल्याणकारी योजनाएं और कानून कांग्रेस की देन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्रामीण परिवेश की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायती राज कानून लागू किया था और राहुल गांधी उसी राह पर संघर्ष कर रहे हैं। उनका उद्देश्य देश में कल्याणकारी व्यवस्था तथा सभी वर्गों के बीच सद्भाव और समन्वय स्थापित करना है।

बैठक का आयोजन दयामनी बारला बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में आयोजित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहु एवं प्रदेश समन्वयक समेत कई नेता मौजूद थे। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा व सभी ...