देहरादून, अक्टूबर 30 -- हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि रैली करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन वह उनके मुद्दों से असहमत है। उन्होंने वोट चोरी के आरोप से असहमति जताते हुए कहा कि उनको व्यापारियों से सहानुभूति रखकर कार्यक्रम 10 तारीख के बाद करना चाहिए था। बता दे कि दिल्ली में कांग्रेस ने एक नवंबर को बड़ी रैली की घोषणा की है लेकिन त्यौहारों को लेकर व्यापारी नुकसान को लेकर चिंतित हैं, उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पत्र भी लिखा है। वहीं ईवीएम पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के सवाल पर आलोक कुमार ने कहा कि अभी 28 जगह बैलेट से चुनाव हुए तो उनमें कांग्रेस क्यो नही जीत पाई, यह बड़ा सवाल है। हालांकि बनारस की सीट हराने पर उन्होंने कमेंट क...