रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने वार्ड एक मारुति कुंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है और वोट चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। देश भर से लाखों कांग्रेस के कार्यकता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों को समझ चुकी है। आने वाले समय में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महारैली में भाग लेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, सीपी शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.