कांग्रेस की ताकत भांपने कल आएंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक
कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। कानपुर में पार्टी की स्थिति और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा मंगलवार को आएंगे। सात दिन तक शहर में रहकर संगठन की गतिविधियों को परखने के अलावा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की स्थिति का भी आकलन करेंगे। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के अनुसार केंद्रीय पर्यवेक्षक का कार्यक्रम अचानक बना है। शहर एवं ग्रामीण की दसों विधानसभा क्षेत्र के एक-एक ब्लॉक में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। वह 15 अगस्त को तिलक हॉल से निकलने वाले परंपरागत जुलूस व ध्वजारोहण मे भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.