नई दिल्ली, जनवरी 27 -- shashi tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर से पार्टी की एक अहम बैठक से दूर नजर आए हैं। आगामी बजट सत्र से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता उपस्थित हुए। पार्टी की तरफ से आयोजित इस बैठक में बजट सत्र के लिए सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जानी थी। कांग्रेस पार्टी इस बार एसआईआर, बजट, जी राम जी जैसे मुद्दों पर सरकार को निशाना बनाने वाली है। सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी मौजूद रहे। हालांकि, शशि थरूर की अनुपस्थिति ने एक बार फिर से सभी का ध्यान खींचा। एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबाकि थरूर इस समय विदेश में हैं...