गुड़गांव, सितम्बर 17 -- हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित: संजय दत्त; संगठन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस रणनीति पर मंथन गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सेक्टर-70 में जिला कांग्रेस कमेटियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक की प्रमुख जानकारी पार्टी मामलों के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त की उपस्थिति और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्धन यादव द्वारा किया गया, जि...