अररिया, अप्रैल 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आठ सदस्यीय टीम ने फारबिसगंज में विगत दिनों घटित डबल मर्डर कांड के दोनों मृतक परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा इंसाफ का भरोसा दिलाया। कांग्रेस की टीम सबसे पहले मृतक नबी हुसैन के घर अमौना पहुंची, जहां उनकी पत्नी, उनकी बेटी सहित पूरे परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने अपनी माली हालत को चिंताजनक बताते हुए कहा कि नबी परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और कुछ ही दिनों में बेटी की शादी होने वाली थी। अब परिवार के सामने अंधेरा छा गया है। वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि प्रतिशोध में जिस तरह से रवि चौहान की हत्या हुई, उसकी आड़ में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई...