चाईबासा, मई 9 -- चाईबासा,संवाददाता। कांग्रेस भवन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और जब तक कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी प्रखंड, नगर तथा मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करें। यह भी पढ़ें- डिजिटल ऐप एवं सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया की दी जानकारीसंगठन की गतिविधियां उन्होंने कहा कि प्रखंड, नगर, पंचायत और मंडल स्तर पर प्रत्येक माह बैठक होनी च...