मेरठ, अगस्त 27 -- किसान अधिकार यात्रा की तैयारियां कांग्रेस ने तेज कर दी। सात सितंबर से मीरापुर से शुरू होकर यात्रा 13 सितंबर को जेवर में समाप्त होगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि मीरापुर से मनोज कुमार, थानाभवन से अरविंद भारती, छपरौली से ओमवीर तोमर, सिवालखास से अमित शर्मा, लोनी से खलील नंबरदार, हापुड़ से राम भरोसे, जेवर से अजय चौकर को संयोजक बनाया गया। जबकि मीरापुर से आलम गुर्जर, थानाभवन से हरेंद्र त्यागी, छपरौली से अवनीश काजला, कारी इरफान, सिवालखास से योगेश प्रधान, लोनी से सुशील शर्मा, डॉ. मोहम्मद शादाब, हापुड़ से दिनेश आवाना, शहाबुद्दीन एवं जयचंद चौधरी, जेवर से नरेंद्र सिंह चौहान, सुनील शर्मा एवं विवेक त्यागी को समन्यक बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...