देहरादून, सितम्बर 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस ने हल्द्वानी में कथित शुद्धीकरण के मामले में 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में कूच में शामिल होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- घेराव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीतिकांग्रेस का कार्यक्रम कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी मामले में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महानगर कांग्रेस कमेटी ने व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर कांग्रेसियों एवं जनता से 7 सितंबर को परेड ग्राउंड पहुंचकर मुख्यमंत्री...