कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार कटिहार के राजेन्द्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से किशनगंज के सांसद सह प्रभारी डॉ. मोहम्मद जावेद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सांसद मो. जावेद ने कटिहार जिला कांग्रेस के संभावित जिलाध्यक्ष दावेदारों से वन टू वन मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर उनकी राय जानी। उन्होंने जिला कांग्रेस के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सुझाव लिए। इस दौरान यह भी पूछा गया कि कटिहार में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में कौन बेहतर उम्मीदवार हो सकता है और पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया...