देहरादून, फरवरी 26 -- हरिद्वार। कांग्रेस का होली मिलन कार्यक्रम 1 मार्च को मनाया जाएगा। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, संजय सैनी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। एकजुट रखने के लिए होली मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा। भाजपा भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...