सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत बसपाईयों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने नए सदस्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप राना और प्रदेश सचिव राहत खलील ने बसपाईयों को संगठन की सदस्यता दिलाई। मनीष सहगल, मधु सहगल, रिहान अहमद कुरैशी, शाजिया नाज, अफजाल कुरैशी, राजपाल कर्णवाल, शहजाद उस्मानी, अजय राणा, अरविंद्र सिंह, बबीता, पिंटू कुमार, नबील, अकरम और वरयाम खां आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.