फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद। सिलेंडर लेने गये वृद्ध गढ़ी खान खाना निवासी मोहम्मद मुख्तार अंसारी की हृदय गति रुक जाने से हुयी मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने शिष्ट मंडल भेजने का निर्णय लिया है। कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबहादुर ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार शिष्ट मंडल में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, कौशलेंद्र यादव, शकुंतला देवी, अंकुर मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, पूर्णप्रकाश शुक्ला, उजैर अली, वरुण त्रिपाठी, हिलाल शफीकी, अनवर शादाव और मनोज कुमार को जिम्मेदारी दी है। यह शिष्ट मंडल 15 माच र्को पीड़ित परिवारीजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेगा और वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...