सीवान, जुलाई 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। कांग्रेस का शांति दल आज भगवानपुर हाट थाने कौड़िया वैश्य टोली पहुंचा। गौरतलब है कि विगत 4जुलाई को मलमलिया बाजार पर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। कांग्रेस के शांति दल ने मृतक मुन्ना सिंह, रोहित सिंह व कन्हैया सिंह के पीड़ित परिजनों से बारी -बारी से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। तीनों ही मृतक कौड़िया वैश्य टोली के थे। कांग्रेस का शांति दल सबसे पहले मृतक मुन्ना सिंह के घर पहुंचा। जहां मुन्ना सिंह के पुत्र आदित्य सिंह,आदर्श सिंह एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात से मुलाकात किया। पुनः कांग्रेस का शांति दल मृतक रोहित सिंह के पिताजी पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुनः मृतक कन्हैया सिंह के पिताजी राजनारायण सिंह से भी मुलाकात किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पूरी घट...