हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- बैलपड़ाव क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जनसमस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में सरकार का पुतला दहन कर क्षेत्र की अनदेखी पर नाराजगी जताई। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित के मुद्दों को लेकर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। इसी के चलते विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया। उन्होंने आंदोलन के दौरान तीन प्रमुख मांगें उठाईं। पहली, ग्रामीण क्षेत्रों में लागू प्राधिकरण व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए, ताकि...