रुद्रपुर, जुलाई 16 -- दिनेशपुर, संवाददाता। कांग्रेस नेताओं ने देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली का स्थल बदले जाने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने प्रेस वार्ता में कहा कि रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है तथा बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना से सरकार घबरा गई है। आरोप लगाया कि राहुल गांधी की रैली के लिए लाखों लोगों का पंजीकरण होने के बाद भाजपा सरकार की बेचैनी बढ़ गई। इसी कारण परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम को निरस्त कर रैली का स्थल बदल दिया गया। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक से शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को किया उजागर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रदेश के युवा तेजी से जुड़ रहे हैं, ज...