अल्मोड़ा, मार्च 31 -- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री राहत कोष की धनराशि के बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धनराशि का वितरण प्रशासन की निगरानी में होना चाहिए। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य राहत कोषों से वास्तविक पात्र व्यक्तियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। दलों के लोग राजनैतिक दबाव बनाकर धनराशि का मनमाना वितरण कर रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य आपदा, बीमारी एवं अन्य विषम परिस्थितियों में प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करना है। प्रशासन की निगरानी में इस राहत कोष का वितरण किया जाना जरूरी है। जिससे पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यकर्ताओं ने वितरण प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाने की मांग उठाई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.