रांची, जनवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मनरेगा कानून और नाम में बदलाव के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पांच जनवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन कर रही है। इसके तहत बापू वाटिका मोरहाबादी से लोकभवन तक पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रथम चरण में आठ जनवरी को राज्य स्तर के कांग्रेस नेताओं की राज्य प्रभारी के साथ तैयारी बैठक, 10 जनवरी को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 11 जनवरी को गांधी प्रतिमा या आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास व धरना किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 12 जनवरी से 30 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, सभी ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान रोजगार सेवक...