कांग्रेस का बूथ स्तर तक विशेष मॉनिटरिंग पर जोर
रांची, जून 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, जिला प्रभारी और स्टेट को-ऑर्डिनेटरों की पहली संयुक्त बैठक कमेटी गठन के बाद गुरुवार को पुराना विधानसभा परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। प्रदेश प्रभारी के. राजू ने जिला प्रभारियों और स्टेट को-ऑर्डिनेटरों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। एसआईआर अभियान को विशेष प्राथमिकता देते हुए सभी जिला प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक मैपिंग करने, मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निगरानी करने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.