गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया रविवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मूर्ति अनावरण, दलित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सांसद के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी ने बताया कि दोनों नेता दोपहर रविवार की दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत करमदेवा बुजुर्ग (घोड़सारी), तहसील खजनी गोरखपुर में भारत रत्न भीमराव आंम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लोकार्पण समारोह के बाद दोपहर 2 बजे चौरी-चौरा स्थित खुशी मैरिज लॉन, नई बाजार में दलित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 4 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.