नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर एक तरफ जहां विपक्षी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन छेड़ा हुआ है तो दूसरी तरफ कई लोग इसे सही भी बता रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस का झंडा उठाए एक शख्स एसआईआर को सही बताते हुए कहता है कि उसके दो वोट बने हुए थे, एक बिहार में और दूसरा दिल्ली में। अब एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उसने दिल्ली का वोटर रहना स्वीकार किया और बिहार से नाम कटवा लिया है। एसआईआर के समर्थक और कई भाजपा नेता अब इस वीडियो को शेयर करके कांग्रेस को घेर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स अपना नाम मोहम्मद सैफ बताता है। सैफ कांग्रेस का झंडा कंधे पर लिए दिख रहा है। वीडियो में हो रही बातचीत...