देहरादून, सितम्बर 28 -- देहरादून, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया पुतला व अर्थी छीनने के दौरान कांग्रेस की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस ने मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया।सोमवार को कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से घंटाघर तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की अर्थी के साथ शव यात्रा निकाली। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से बाहर पहुंचे तभी भारी पुलिस बल ने अर्थी को छीनने की कोशिश की। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रवक्ता अभिनव थापर व अन्य कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गये। यह भी पढ़ें- पुलिस से छीना-झपटी के बीच कांग्...