सीवान, जून 1 -- गोरेयाकोठी (सीवान)। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद के नेतृत्व में गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिंदवल पंचायत के बिंदवल गांव में एक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम जनता, विशेषकर युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान: युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा कांग्रेस नेतृत्व से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा व...