मेरठ, सितम्बर 15 -- मेरठ। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पूर्व पश्चिमी यूपी अध्यक्ष योगी जाटव एवं ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पीताम्बर सिंह प्रजापति के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा जातीय जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए स्पष्ट जाति सूची एवं ड्रॉपडाउन व्यवस्था की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा। जिला प्रवक्ता सैय्यद आमिर रजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 में जातिगत गणना को शामिल करने का निर्णय लिया है। सरकार के अनुसार जाति संबंधी जानकारी जनगणना के दूसरे चरण में ली जाएगी। ओबीसी देश की बड़ी आबादी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन यदि जातिगत आंकड़े व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रमाणित तरीके से दर्ज नहीं किए गए...