हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार, संवाददाता। गोविंदपुरी में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आर्यनगर की बैठक की अध्यक्षता जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने की। बैठक में कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर काजल शर्मा और दीपा अहलूवालिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि...