साहिबगंज, जून 27 -- बरहड़वा। कांग्रेस का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन यहां के एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने की । कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एसआइआर संथाल परगना प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू मुख्य अतिथि व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, नगर एवं वार्ड अध्यक्ष तथा बीएलए 2 सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में साहिबगंज जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर विस्तृत समी...