किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज। संवाददाता कांग्रेस कार्यालय मे युवा कांग्रेस के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद के नेतृत्व में नवनिर्वाचित किशनगंज विधायक कमरूल होदा और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर का सम्मान समारोह किशनगंज युवा कांग्रेस अध्यक्ष आज़ाद साहिल की अध्यक्षता मे हुआ। इस मौके पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर तीन वर्ष में संगठन को लेकर चुनाव होता है। इसी कड़ी में शहाबुल अख्तर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किशनगंज विधायक कमरूद हुदा ने संगठन की मजबूती पर अपने विचार प्रकट किए।।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जहीदुर्रहमान, वरिष्ठ नेता कलाम ख़ान,महिला जिलाध्यक्ष तबस्सुम सब्जा,बहादुरगं...